फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में रोपे जाएंगे सात लाख पौधे

विज्ञापन
पौधे - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए गांवों में सात लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों से गड्ढे खोदवाने और पंचायतों को रखरखाव की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 के लिए वन विभाग को जनपद में सात लाख 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें ज्यादातर पौधों को ग्रामीण इलाकों में लगाया जाएगा। इसे लेकर ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं। सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने बताया कि वन विभाग पौधों का इंतजाम कर रहा है।

गांवों में पौधे लगवाने के लिए डीसी मनरेगा को ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगने को कहा गया है। इसमें ग्राम पंचायतों के डेढ़ लाख से अधिक मनरेगा मजदूर पौधे लगाने को गड्डा खोदाई के काम में जुटेंगे और पौधे लगाएंगे। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल व पानी लगाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें