फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 3100 विद्यार्थियों ने किया ‘सूर्य नमस्कार’

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीरामकथा वाचक अतुल कृष्ण महाराज ने सूर्य नमस्कार का विश्लेषण किया। एक साथ 3100 विद्यार्थियोें ने सूर्य नमस्कार किया। विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार से जुडे़ योगासन किए।
विज्ञापन


अतुल कृष्ण महाराज ने जीवन में ज्ञान का महत्व व स्वस्थ जीवन शैली की आवश्यकता पर बल दिया। गोसेवक डॉ. नरेश शर्मा ने गो के दूध, मूत्र व गोबर आदि से होने वाले लाभों पर प्रकाश डालते हुए गो पालन करने पर बल दिया। चेयरमैन सुरेश सिंह ने सूर्य नमस्कार जैसी गतिविधियों द्वारा स्वस्थ रहकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक हरीचंद्र, प्रशासक शगुन सिंह, एसवी सिंह, उपप्राचार्य रामबाबू सिंह, सुरेंद्र सिंह, कोआर्डिनेटर विपिन सिंह, सुग्रीव सिंह प्रहलाद सिंह, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, महेश बिष्ट, पवन राघव, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें