फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 नगर निगमों और बुंदेलखंड में बनेंगे गो अभयारण्य : श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मकर संक्रांति के दौरान जनता दर्शन का आयोजन किया। साथ ही धौरेरा गोशाला को भी देखा। उन्होंने बताया सरकार 16 नगर निगमों और बुंदेलखंड के सात जिलों में गो अभयारण्य स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें गांवों में पेयजल की दिक्कत, बिजली के गलत बिल बनाए जाने और आपराधिक मामलों की जांच में पुलिस द्वारा अपनाए जाने वाली प्रक्रिया सहित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी न होने की समस्या भी बताई। संबंधित मामलों में उन्होंने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए।

इस दौरान गोवर्धन के तीन मंदिरों को लेकर बनाए जा रहे श्राइन बोर्ड के विरोध स्वरूप सेवायतों ने ऊर्जामंत्री से मुलाकात की और राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवायतों का यह विरोध मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचाया जाएगा। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने धौरेरा में मथुरा-वृंदावन हासानन्द गोचर भूमि ट्रस्ट की गोशाला का निरीक्षण किया। यहां गुड़ खिलाकर गायों की सेवा की।
विज्ञापन


गोशाला में उन्होंने योगी सरकार द्वारा गायों व गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों व योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया सरकार सभी 16 नगर निगम और बुंदेलखंड के सात जिलों में गो अभयारण्य स्थापित करने जा रही है। इस मौके पर नगेंद्र सिकरवार, संजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, अनिल चौधरी, रमा कांत शर्मा, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें