दिल्ली में वकील के दफ्तर पर IT टीम ने का छापा
- फोटो : ANI
एटा। फर्जी तरीके से लाखों का वेट क्रेडिट दिखा रही दो फर्मों पर हुई छापामार कार्रवाई के बाद इनके अभिलेख कब्जे में लिए गए। अलीगढ़ से आई वाणिज्यकर टीम के साथ स्थानीय असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल थे।
अलीगढ़ वाणिज्यकर कमिशनर कार्यालय से डिप्टी कमिश्नर कमला प्रसाद के नेतृत्व में गल्ला मंडी स्थित फर्म नरेंद्र कुमार भोला शंकर पर छापा मारा। आरोप है कि फर्म नौ लाख रुपये का फर्जी वेट क्रेडिट दिखाकर विभाग को गुमराह कर रही थी। टीम ने अभिलेखों को कब्जे में लेकर कर चोरी का मामला पंजीकृत किया है।
वहीं मिरहची स्थित जनता खाद भंडार पर भी 13.46 लाख रुपये की फर्जी वेट क्रेडिट के सहारे कर चोरी का आरोप है। असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अभिलेखों की जांच कर कर चोरी का मामला दर्ज किया है। टीम में देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल हैं। वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप रहा।
दोनों फर्मों ने 22.46 लाख से अधिक का फर्जी वेट क्रेडिट दिखाकर कर चोरी का प्रयास किया है। छापामार कार्रवाई में इसकी पुष्टि हुई है। मामला पंजीकृत किया गया है।
- जितेंद्र कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर