फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद तीन वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जैथरा। पुलिस ने मुठभेड़ कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 17 दुपहिया वाहन, दो तमंचे, कार और कारतूस बरामद किए हैं। चोरों ने जिले के साथ ही आस पास के शहरों से दुपहिया वाहन चोरी किए थे।
विज्ञापन



प्रेसवार्ता में एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार ने बताया कि जैथरा पुलिस ने मुठभेड़ कर तीन लोगों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोर नितिन निवासी निहालपुर थाना सिकन्द्राराऊ हाथरस, बबलू निवासी तिरगवां थाना पिलुआ और योगेश निवासी गुढ़ा थाना निधौलीकलां के कब्जे से पुलिस ने 17 दुपहिया वाहन, एक आल्टो कार, दो तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम दिया है। थाना प्रभारी जैथरा इन्द्रेशपाल ने बताया कि बरामद हुए दुपहिया वाहन शहर के साथ ही आसपास के जिलों से चोरी की थी। परौली के पास खड़े होकर वाहन चोर खरीद परोख्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें