फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शनिवार सुबह तेज गति से आ रही बाइक हाइवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला बलुआ निवासी विमल (32) पुत्र मानिक चंद्र इटावा में किराए के मकान में परिवार के साथ रह कर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को विमल अपने घर नगला बलुआ बाइक से इटावा निवासी वीरेंद्र (60) निवासी मानिकपुर रोड के साथ आ रहा था। बताया जाता है कि वीरेंद्र की तबियत खराब चल रही है और उनका शिकोहाबाद में उपचार चल रहा है। जब उनकी बाइक नौसेहरा पुल के समीप पहुंची, तभी एक ढाबे के समीप खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर घुस गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक के घर फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। विमल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उस पर एक वर्ष का बेटा अभि है। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें