फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से पूरी बस्ती की बस्ती ही गायब

विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रस्तावित मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी अंतिम मतदाता सूची से बस्ती के सभी मतदाताओं के ही नाम गायब हो गए। सूची में नाम नहीं होनेे पर लोगों को वोट डालने के लिए यहां से वहां भटकना पड़ा। इसे लेकर कई स्थानों पर मतदान कार्मिकों तथा मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ से उनकी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के दौरान भी मतदाता सूची की खामी के कारण हजारों लोग वोट नहीं डाल सके। देखी तो मतदाता सूची से वार्ड नंबर सात मिशन कंपाउंड के मोहल्ला रामबाग की पूरी बस्ती ही गायब हो गई। वार्ड संख्या 25 लोहाई की दो गलियों के सभी मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिले।

वार्ड नंबर 12 नगला गोर्वधन की मतदाता सूची से पूरे के पूरे परिवार के नाम ही गायब हो गए। लापरवाही की हद तो तब सामने आई जब मोहल्ला मिश्राना के कई परिवारों के नाम वार्ड नंबर 20 कटरा तथा वार्ड नंबर 18 मिश्राना-चौथियाना की मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 31 रामलीला मैदान तथा वार्ड संख्या 32 नगला रते की मतदाता सूची से भी पूरी पूरी गलियों के मतदाताओं के नाम गायब कर दिए गए। वहीं वार्ड नंबर 19 छपट्टी में भी कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं। जिससे वह वोट नहीं दे सकें।

मतदाता अब्दुल रशीद और खातून वारसी ने बताया कि वह 30 साल से मतदान कर रहे हैं। उसके बाद भी इस बार उनका नाम सूची में नहीं है। जिससे वह मतदान नहीं कर सके।

मतदाताओं का कहना था जब प्रस्तावित मतदाता सूची में उनके नाम शामिल थे, तो फिर अंतिम मतदाता सूची से उनके नाम आखिर कैसे गायब कर दिए गए हैं।

फोटो युक्त मतदाता पहचानपत्र लेकर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को इधर से उधर भटकना पड़ा। मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ भी उनको संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें