फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश चोरी कर ले गए गो तस्कर

विज्ञापन
गाय - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र से गुरुवार रात चोर गोवंश चोरी कर ले गए।  दुसायत मोहल्ला में से चोरी की गई गोवंश की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां गो तस्कर बेखौफ एक गाय को पिकअप वैन में डालकर ले जाते दिखाई दिए। गोवंश चोरी होने की घटना से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


दुसायत मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह की काली गाय घर के बाहर खूंटे पर बंधी हुई थी। रात करीब 12:45 पर गो तस्कर पिकअप गाड़ी से आते दिखाई देते है। जो घर के बाहर खुले में बंधी गाय को जबरन बेदर्दी से गाय को उठाकर पिकअप गाड़ी में लादकर ले जाते है। तभी क्षेत्र निवासी मुन्ना ठाकुर को चोरी का आभास होने पर शोर मचाया और पत्थर फेंकें। इससे चोरों के पैर उखड़ गए और एक गोवंश ही लेकर जा सके।

गाय चोरी की घटना कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक के कैंप कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। पीड़ित गो पालक राजेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर गो तस्करों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें