फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

विज्ञापन
बाल ‌द‌िवस पर स्वच्छता की शपथ लेते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल तथा कालेजों में स्वच्छता अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाल दिवस पर उमंग मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ एएसपी ओमप्रकार सिंह ने किया। मेले में बच्चों ने 127 स्टॉल लगाए। प्रबंध निदेशक अशोक यादव ने कहा कि बच्चों को किसी भी मजबूत राष्ट्र की नींव माना जाता है।



लार्ड कृष्ण एजूकेशनल एकेडमी में प्रबंधक डा. राकेश गुप्ता ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता, इंचार्ज रचना रायजादा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


एसबीआरएल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक सतीश चंद्र गुप्ता व प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता, निदेशक एड. अनुपम गुप्ता ने पं. नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। बाल मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सीआरबी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा व उनकी पत्नी ने किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बंसल ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सेंट थॉमस स्कूल में फादर नौबी ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें