फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता की धज्जियां उड़ी, नामांकन कक्ष में घुसी भीड़

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ीं। नामांकन कक्ष में ही भीड़ घुस गई। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ कलक्ट्रेट में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे। पुलिस ने भी सत्ताधारी लोगों को रोकने की कर्तई कोशिश नहीं की। दूसरी पार्टियों के नेता पुलिसवालों पर खूब आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन कराने का अंतिम दिन था। महानगर में मेयर के सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका नामांकन कराने के लिए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा भी पहुंचे थे। मंत्री के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी भी थे। सभी नामांकन कक्ष तक पहुंच गए, जबकि नियम है कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक के अलावा कोई नहीं जा सकता, लेकिन एक-एक प्रत्याशी के साथ कई-कई लोग पहुंच रहे थे। दूसरे दलों के नेताओं ने इस पर आपत्ति भी जताई। कहा कि दूसरे दलों के लोगों को तो गेट पर ही रोका जा रहा है जबकि भाजपा के लोग नामांकन कक्ष तक पहुंच गए।

विकास की राजधानी बनेगा मथुरा : श्रीकांत शर्मा
मथुरा। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा विकास की राजधानी बनेगा। मथुरा को नगर निगम बनाया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया। वृंदावन और बरसाना को तीर्थस्थल बनाया। मथुरा के बाकी हिस्से भी तीर्थस्थल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विकास के जितने काम भाजपा के शासनकाल में हो रहे हैं वह कभी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें