फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरने के दौरान प्रदर्शन करती आंगनवाड़ी
विज्ञापन
एटा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को एकत्रित हुई आंगनबाड़ियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी, सहायिका कलमबंद हड़ताल पर है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जिलाधिकारी सभी को इसके बारे में जानकारी है। बावजूद इसके हमारी मांगों को लेकर कोई विचार विमर्श नहीं किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से सो रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी हड़ताल करने पर धमकी दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी अपनी 13 सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को जिलाध्यक्ष धनदेवी, विमला देवी, गीता, ऊषा, सुमन कुमारी, अनीता, पुष्पा देवी, मनोरमा, सुनीता देवी, गीता देवी, चन्द्रकांता, शकुंतला, सरोज, कृष्णा कुमारी, विनीता देवी, मीरा रानी, नारायन देवी, पुष्पा देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें