फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती मनाई, इंदिरागांधी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सरदार पटेल। - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिले भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला अस्पताल पहुंचकर रोगियों को फल वितरण किया। उनके साथ सीएमएस डा. शरद त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल कुमार गुप्ता मौजूद थे। केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने सरदार भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। चेयरमैन एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। नेहरू युवा केंद्र पर पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषयक गोष्ठी हुई। सर्वोदय इंटर कालेज चौमुंहा में सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शहीद दिवस पर रैली निकाली गई। कस्बा सौंख के बृजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर चेयरमैन जगवीर सिंह ने पटेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। गोवर्धन राधाकुंड परिक्रमा मार्ग स्थित देव नारायण मंदिर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर परिक्रमा मार्ग में फल वितरित किए गए। इस्लामियां इंटर कालेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइटर्स एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट ने एसएस कान्वेंट स्कूल में सरदार पटेल की जयंती मनाई। प्राथमिक विद्यालय श्योवा विकास खंड गोवर्धन में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। शहर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। महिला कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती मनाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. संजीव कौशल की अध्यक्षता में सब्जी मंडी स्थित कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कैप्टन हरचरन सिंह ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें