फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में ट्रक से टकराई रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
राया (मथुरा)। रामनगर से बांद्रा मुंबई जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार की रात्रि 12:45 बजे राया के निकट लाइन पर चढ़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने से ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण रात को सवा दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। राया से अलीगढ़ मार्ग पर छह किलोमीटर तक कासगंज रेल लाइन बिल्कुल सड़क के बगल से गुजर रही है। शुक्रवार की रात को राया के गांव पिरसुआ के निकट दो ट्रकों की हुई टक्कर के दौरान लोहा लदा एक ट्रक बेकाबू होकर रेल लाइन पर चढ़ गया। रात को करीब 12:45 बजे हाथरस की ओर से आई रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने जब लाइन पर ट्रक खड़ा देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी का इंजन ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराने पर ट्रेन के इंजन के चालक साइड के हैंडिल, कैटिल गार्ड और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। इमरजेंसी ब्रेक लगने व झटका लगने से यात्री जाग गए और हड़कंप के हालात रहे। सूचना पर आरपीएफ व राया पुलिस, ग्रामीण पहुंच गए। सभी ने ट्रक को लाइन से हटवाया और ट्रेन को रवाना किया। घटनास्थल पर 35 मिनट ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को राया स्टेशन पर रोक दिया और दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया। राया में 1:45 घंटे ट्रेन खड़ी रही। इस मामले में सीनियर सेक्सन इंजीनियर पथ निरीक्षक आलोक कुमार ने आरपीएफ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरपीएफ दोनों ट्रकों को लेकर थाने आ गई। घटनास्थल से दोनों ट्रक चालक भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें