फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि बैंक के लिए प्राधिकरण को नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
जमीन - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। भूमि बैंक बनाने के लिए प्राधिकरण को जमीन नहीं मिल पा रही है। प्राधिकरण ने बाकायदा विज्ञापन निकालकर प्रस्ताव मांगे थे लेकिन दो चार किसान ही पहुंच पाए। अब प्राधिकरण नए सिरे से तलाश शुरू करने जा रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को अपनी आवासीय योजनाएं शुरू करने के लिए कोई जमीन नहीं है। इसके चलते कई योजनाएं लंबित भी पड़ी हैं। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1500 आवास तैयार करने हैं। जमीन न होने के चलते यह योजना भी अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। परेशान प्राधिकरण के अधिकारियों ने जमीन तलाशने के लिए विज्ञापन का सहारा लिया। विज्ञापन के बाद भी उसके पास केवल चार ऐसे लोग आए हैं जिनके पास खास जमीन नहीं हैं। इससे उसे काफी धक्का लगा है। अब प्राधिकरण अपनी योजनाओं को जमीन तलाशने के लिए अन्य तरीकों का सहारा लेगा। प्राधिकरण को जमीन न देने का कारण विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन के बदले दी जाने वाली कीमत है। यह कीमत इतनी कम होती है कि कोई भी किसान प्राधिकरण को जमीन देने को तैयार नहीं होता। विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने बताया उन्होंने विज्ञापन निकालकर भूमि बैंक बनाने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिलीं। आधा दर्जन से भी कम जमीन देने वाले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें