फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पति ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
कासगंज। ततारपुर कॉलोनी में एक महिला पर पूर्व पति ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने किसी प्रकार हमले से खुद को बचाया। हालांकि फायरिंग के दौरान एक गोली दीवार से टकरा गई और उसके बारूद से महिला की बहन का चेहरा झुलस गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन

ततारपुर कॉलोनी निवासी संजना पत्नी सुशील के घर शनिवार को उसकी बहन रिंकी आई थी। जानकारी पर रिंकी का पूर्व पति चंकी उर्फ लंकेश संजना के घर पहुंच गया। उसने रिंकी को देखते ही गोली चला दी। गोली से हमला करते हुए संजना ने देखा तो वह दौड़ पड़ी। उसने आरोपी के हाथ से तमंचा छीनने की कोशिश की। इस दौरान गोली चलकर दीवार पर लग गई और उसके बारूद से संजना का चेहरा झुलस गया। फायर होते ही चंकी अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। संजना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए। रिंकी ने बताया कि छह वर्ष पूर्व उसके संबंध चंकी से खराब हो गए और दोनों अलग-अलग रहने लगे। न्यायालय में दोनों के विवाद का वाद भी विचाराधीन है। रिंकी का सरकारी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें