फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में तीन अधिकारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाली पड़े नगर निगम के पदों पर अधिकारियों की ज्वाइनिंग शुरू हो गई है। चीफ इंजीनियर और जलकल महा प्रबंधक सहित तीन अधिकारी नगर निगम को मिल गए हैं। इनमें से दो ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद से नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी चल रही थी। स्टाफ की मांग शासन से लगातार की जा रही थी। शनिवार को चीफ इंजीनियर पीके मित्तल और जलकल विभाग की महाप्रबंधक मंजू गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। जबकि अपर नगर आयुक्त के रूप में पीसीएस अफसर सुशीला की यहां के लिए तैनाती की गई है। ज्ञात रहे कि नगर निगम में बढ़े क्षेत्र के आधार पर निगम के अधिकारियों की संख्या तय की गई है। शासन की ओर से जल्द ही अभी और अधिकारियों को भेजा जाना तय है। अधिकारी और कर्मचारियों की कमी के चलते नगर निगम गति नहीं पकड़ पा रहा है। नगर आयुक्त डा.उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जल्द ही कुछ और पदों पर तैनाती हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें