आगरा। दिवाली के उपलक्ष्य में संस्कार भारती (आगरा पश्चिम) की ओर से दीपावली आनंद मेला का आयोजन 15 अक्तूबर को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में शाम चार बजे से किया जाएगा।
संस्कार भारती के मार्गदर्शक (ब्रज प्रांत) सुभाष बोहरा ने बताया कि दीपावली आनंद मेला को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। 15 अक्टूबर को जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में शाम चार बजे आयोजित होने वाले मेले में कई कार्यक्रम होंगे। इनमें चित्रकला/ रंग भरो प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, थाल सजाओ प्रतियोगिता, तोरण बनाओ प्रतियोगिता, शंख बजाओ प्रतियोगिता और विविध भेष प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा सजीव मंचीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष किशन कुमार सर्राफ ने बताया कि आगुंतकों के लिए चाट-पकौड़ी और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। चित्रकला व रंग भरो प्रतियोगिता 5 वर्ष से 10 वर्ष तक और दूसरे वर्ग में 10 से 15 वर्ष के आयु वर्ग में होगी।
जिला संयोजक डा. मनोज कुमार पचौरी ने बताया कि कलश सज्जा प्रतियोगिता 16 वर्ष से बड़ी बहनों के मध्य आयोजित की जाएगी। संस्था के मंत्री राकेश कुमार अग्रवाल, आशा रानी बोहरा, नंद नंदन गर्ग, महामंत्री नीरज अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डा. आदेश तिवारी आदि मौजूद रहे।