फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित बालिका की मौत पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
कासगंज के ग्राम तवालपुर में स्वास्थ्य केंद्र को घेरे बैठीं महिलाएं
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम तबालपुर में चिकित्सालय से दवा लेने के बाद मंगलवार देर शाम बालिका की मौत हो जाने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र बंद करा दिया और शव को अस्पताल के गेट पर रख कर खूब हंगामा किया। ग्रामीण चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, मौके पर पहुंचे विधायक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अनार सिंह की पुत्री रिंकी (8) को मंगलवार को बुखार आ गया था। परिवारीजन उसे गांव के ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां देर शाम बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत हो जाने पर परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक के गलत दवा देने से बालिका को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। इसके बाद जब वे फिर चिकित्सालय पहुंचे तब तक चिकित्सालय बंद कर दिया गया था। उधर, बुधवार को ग्रामीण सुबह ही बालिका का शव लेकर चिकित्सालय पहुंच गए। चिकित्सालय को बंद करा दिया गया। शव को गेट के बाहर रखकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही विधायक देवेंद्र राजपूत गांव पहुंच गए। सूचना पर सीएमओ डा. रंग जी दुवे, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, डा. वीके राजपूत, सीओ शैलेंद्र लाल, कोतवाली प्रभारी रिपूदमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक ने ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि रिंकी ने चिकित्सालय में दिखाने के बाद दवा खाने से पहले चाय के साथ बाजार से नमकीन मंगवा कर खाई थी। इसके बाद जैसे ही उसने दवा खाई उसकीहालत बिगड़ गई। उधर, बालिका रिंकी की मौत से बड़ी बहन पिंकी को गहरा सदमा लगा है। पिंकी रो-रोकर अपनी बहन को याद कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने चिकित्सक का रजिस्टर किया चेक
कासगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सक को रजिस्टर चेक किया, उन्होंने बालिका को दी गई दवा की जानकारी भी ली।

उल्टी के दौरान संभवत: फेफड़ों में पानी चला गया होगा, जो बालिका की मौत का कारण बना।
डा. अविनाश, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें