मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में राम केवट संवाद, दशरथ मरण, चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। श्री वृंदावन रासलीला रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा किए गए मंचन को देखने के लिए दर्शक देर रात तक मैदान में जमे रहे।
रामलीला मैदान में मंगलवार की रात हुई लीला में कलाकारों द्वारा राम केवट संवाद के बाद दशरथ मरण लीला का मंचन किया गया। राम के वन जाने के बाद दशरथ ने राम राम चिल्लाते हुए प्राण त्याग दिए। दशरथ मरण को देखते ही दर्शकों ने मंच पर मौजूद मंथरा को कोसना शुरू कर दिया। बाद में चित्रकूट पहुंचे भरत का राम से मिलाप हुआ।
कलाकारों का सजीव मंचन देखने के लिए दर्शक मैदान में जमे रहे। कमेटी अध्यक्ष महेशचंद्र अगिभनहोत्री, सुरेशचंद्र उर्फ बीनू बंसल, रमेशचंद्र सराफ, वीरसिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, मनोज चतुर्वेदी, रवि चौहान, पवन कुमार सिंह चौहान, अशोक सिंह, हाकिम सिंह राजपूत, ओमकुमार सिंह चौहान, मनोज चौहान आदि रहे।