मैनपुरी/करहल। थाना क्षेत्र के गांव हवेली सरसई मासूमपुर निवासी युवक के खाते से ठग ने एक लाख की नकदी पार कर दी। फोन पर खुद को बैंक का अधिकारी बताने वाली ठग ने एटीएम कार्ड का गुप्त कोड पूछ कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना करहल क्षेत्र के गांव हवेली सरसई मासूमपुर निवासी जलवीर सिंह को 15 सितंबर की रात एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने अपने को बैंक अधिकारी बताया। आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। उसे चालू करने के लिए मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर बताने को कहा।
जगवीर ने बिना सोचे समझे ओटीपी नंबर फोन पर बात कर रहे अंजान व्यक्ति को बता दिया। जिसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से एक लाख की नकदी निकाल ली गई। उसने बैंक में सूचना दिए जाने के साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।