मैनपुरी। पत्नी की मौत के गम में डूबे पति की गुरुवार को मौत हो गई। मंगलवार को पत्नी की मौत होने के बाद वह सदमे थे।
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दीपा निवासी गोरेलाल की पत्नी फूलश्री की 11 सितंबर को हालत बिगड़ गई। बुखार से पीड़ित फूलश्री को परिजन उपचार के लिए ले गए। 12 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
पत्नी के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद गोरेलाल परेशान हो गए। उन्होंने खाना भी नहीं खाया। गुरुवार को घर पर बैठे-बैठे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।
परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 48 घंटे में पति और पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गुरुवार को गोरेलाल की मौत होने के बाद परिवारीजन शव गांव ले गए।