फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर बंबा की खंदी कटने से फसलें जलमग्न

विज्ञापन
ganga
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा विकास खंड के मोहनपुर बंबा में पानी के ओवर फ्लो होने के कारण बंबा की खंदी कट गई है। जिसके कारण आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों के बाहरी खेतों में पानी भर गया। बंबा का पानी प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र भी घुस गया है। सिंचाई विभाग ने तत्काल खंदी बंद कराकर पानी की रोकथाम की।
गौरतलब है कि मोहनपुर बंबा में समय से सिंचाई विभाग द्वारा सफाई न कराने के कारण बंबा में जगह जगह पानी के प्रवाह में अवरोध हैं। बंबे की पटरी भी क्षतिग्रस्त हैं। बीनामऊ और किलौनी नगला क्षेत्र में खंदी कटने से पानी खेतों की ओर जाने लगा और आसपास के खेतों में फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

गांव भूड़ बिचौला, नागपुर, भाऊपुर, चौहान नगला, नगला महाजित, हजुरा, कमालपुर खाटी, हरगातीपुर में खंदी कटने से खेतों में पानी भर गया। रजमऊ के प्राथमिक स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी भर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। सिंचाई विभाग ने तत्काल प्रयास करते हुए दोपहर तक खंदी को ठीक किया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण श्याम मोहन उपाध्याय ने बताया कि बंबा की सफाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। बंबा की पटरियों पर भी पानी ओवरफ्लो बह रहा है।

गंगा में लो फ्लड के हालात बरकरार हैं। गंगा के बढ़ेे जलस्तर के बीच बुधवार को लोग पितरों का तर्पण करेंगे। गंगा का जलस्तर से बढ़ा होने के कारण स्नान के समय सावधानी की जरूरत है।
मंगलवार को जलस्तर में कछला ब्रिज पर 5 सेंटीमीटर वृद्धि हो गई। कछला ब्रिज पर सोमवार को 163.60 सेंटीमीटर जलस्तर था जो मंगलवार को बढ़कर 163.65 पर जा पहुंचा। गंगा के डिस्चार्ज में नरौरा के अलावा हरिद्वार और बिजनौर बैराज पर कमी आई है। अगले 24 घंटों में जलस्तर कुछ कम होगा लेकिन घाटों पर स्नान करने वालों को अभी राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

घाटों पर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान के लिए प्रबंध किए हैं। बांस और बल्लियों के अलावा रस्सी भी बांधी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि गंगा में पानी अधिक है। इसके चलते लोग सावधानी से स्नान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें