बेवर (मैनपुरी)। बेवर क्षेत्र में शनिवार को सीटी फटने से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली की समस्या से जूझ रहे बेवर क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सुबह आठ बजे गई बिजली रोस्टिंग के बाद करीब 12बजे दी गई। इसके बाद बिजलीघर में लगी सीटी फट गई और बेवर की आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने की कोशिश में लगे रहे। जेई रविशंकर ने बताया कि सुबह बजे से 12 बजे तक रोस्टिंग के बाद जैसे ही सप्लाई छोड़ी गई तो मशीन में फाल्ट होने से सप्लाई फिर से बाधित रही।
विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनें पुरानी हो चुकी हैं। साथ ही आए दिन खराब होतीं रहती हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी भी इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने अधिशासी अभियंता से बेवर उपकेंद्र पर लगी मशीनों को बदलवाने की मांग की है।
अवर अभियंता रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजलीघर अरम सराय के फीडर बांकीपुर पर लाइन पर कार्य चलने के चलते सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।