फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। आगरा से दिल्ली जाने वाली 24 रोडवेज बसें यमुना एक्सप्रेसवे के स्थान पर एनएच-2 होकर जाएंगी। वहीं फिरोजाबाद और आगरा से भी मथुरा के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर रेलवे ने मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जहां ग्वालियर और झांसी पैसेंजर ट्रेनों को मथुरा तक चलाने का निर्णय लिया है। वहीं दो स्पेशल ट्रेनों भी मथुरा होकर गुजरेंगी। रोडवेज अधिकारियों ने भी दिल्ली जाने वाली बसों को एनएच-2 होकर गुजारने के निर्देश दिए हैं।

14 और 15 अगस्त को 24 बसें मथुरा होकर गुजरेंगी। एआरएम मोहनलाल भूषण ने बताया कि आगरा-फिरोजाबाद से मथुरा तक जाने वाली 150 बसों को भी दो दिन खासतौर से मथुरा तक संचालित करने को कहा गया है। इसके अलावा 50 बसें जेनर्म की भी मथुरा तक संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें