फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों पर जांच की तलवार

विज्ञापन
जिला अस्पताल का भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में विगत सालों में हुई भर्तियां जांच के दायरे में आ गई हैं। डीएम अमित किशोर ने हर कार्मिक के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। सत्यापन के बाद कई कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय नगरीय स्वास्थ्य मिशन, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ समेत तमाम कार्यक्रमों में संविदा पर भर्तियां की गई थीं। इन भर्तियों में जिम्मेदारोें ने गुपचुप तरीके से और सांठगांठ करते हुए तमाम अयोग्य अभ्यर्थियों को नौकरी दे दी। आलम यह है कि कई कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेख भी फर्जी लगाए गए। इनका विभाग ने कोई सत्यापन भी नहीं कराया। विगत दिनों डीएम से शिकायत के बाद डायट प्राचार्य और बीएसए ने कुछ मामलों की जांच भी की थी।

इसमें कई अभ्यर्थियों के अभिलेखों में फर्जीवाड़ा मिला था। इसके बाद डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। इसे लेकर विभाग में हड़कंप है। डीएम के आदेश के बाद सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने भी सभी कार्मिकों की फाइल निकालने का काम शुरू कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि सभी कार्मिकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। यूपी बोर्ड और विवि को प्रमाण पत्रों की कापियां भेजकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसमें फर्जी मिलने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें