फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में रक्षाबंधन पर छह हजार महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर मैनपुरी डिपो ने 6 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई। इन महिलाओं के यात्रा के एवज में शासन से 3.50 लाख रुपये डिपो को चाहिए। जिसकी डिमांड भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया था। छह अगस्त की आधी रात 24 घंटे कर परिवहन निगम की बसों से महिलाओं से यात्रा के एवज में कोई किराया नहीं वसूल किया गया।

डिपो के लिपिक अनुपम दुबे ने बताया कि डिपो की सभी 62 बसों का संचालन रक्षाबंधन पर किया गया था। इन बसों से लगभग छह हजार से ज्यादा महिलाओं ने रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की। वहीं अभी दो गाड़ियां डिपो में नहीं आई हैं।
विज्ञापन


इनके आने के बाद महिला यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि डिपो ने रक्षाबंधन के दिन 3.50 लाख रुपए से ज्यादा राजस्व की यात्रा महिलाओं को कराई गई है। इसकी डिमांड शासन को भेज दी गई है।

मुफ्त यात्रा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि हेडक्वाटर से ही ईटीएम में रात 12 बजे सोफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया था। इसमें महिलाओं की मुफ्त यात्रा को लेकर एक कोड जी दिया गया था।

परिचालक के द्वारा जी कोड डालने पर स्वयं ही जीरो बैलेंस की टिकिट निकल आती थी। उन्होंने बताया कि सात तारीख की रात 12 बजे ही यह योजना स्वयं ही समाप्त हो गई। कोड ने भी कार्य करना बंद कर दिया।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की जो सुविधा सरकार की ओर से दी गई। उसमें परिचालकों ने भी जमकर चांदी काटी। उन्होंने महिलाओं की आड़ में पुरुषों की टिकट काट दी। वहीं उनसे लिए गए रुपयों का बंदरबांट कर लिया। दरअसल रोजाना एक ही रूट पर यात्रा करने वाले लोग टिकट को बिना देखे ही रख लेते है। महिला के नाम पर पुरुष की टिकट काट दी। इस बात को स्वयं डिपो में कार्यरत कर्मचारियों ने भी माना है।

एआरएम एमएच रिजवी ने कहा कि त्योहार पर डिपो की ओर से सभी बसों को चलाया गया था। इस दौरान डिपो ने लगभग करीब 3.50 लाख रुपये की मुफ्त यात्रा महिलाओं को कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें