फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल निर्माण में किया घोटाला

विज्ञापन
डेमाो
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। विकासखंड बेवर की ग्राम पंचायत मेरापुर छदामी में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में जमकर घोटाला किया गया है। एक माह पूर्व उप निदेशक पंचायत के निरीक्षण में मिली खामियों के बाद जांच कराई गई थी। जांच में घोटाले की बात सामने आने के बाद पंचायत सचिव ने अपनी जांच रिपोर्ट आयुक्त आगरा को भेजी है।
विज्ञापन


मंडलीय उपनिदेशक पंचायत आगरा मंडल राम जियावन द्वारा 15 जून को किए गए निरीक्षण में गांव में निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं मिली थीं। मंडलीय उपनिदेशक पंचायत द्वारा आयुक्त आगरा मंडल समेत समस्त संबंधित अधिकारियों को अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में जमकर घोटाला किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत में स्वच्छ शौचालय निर्माण में दी गई धनराशि में अधिकांश शौचालय में टंकी, टोंटी, टाइल्स तथा प्लास्टर नहीं था। आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय न होने पर पंचायत सचिव को शौचालय बनवाए जाने के निर्देश दिए गए थे। राज्य वित्त एवं 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि 731651 रुपये के कार्यों के सत्यापन के निर्देश दिए गए थे।

ग्राम पंचायत को वर्ष 2016-17 में दो किस्तों में 2411640 रुपये की धनराशि मिली थी। जिससे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य में जमकर लापरवाही और मनमानी की गई है। जिसके चलते शांति स्थल चबूतरा का फर्श पूरी तरह टूट चुका है। अंत्येष्टि स्थल में एक शौचालय तथा एक स्नान गृह बनाया गया है। जबकि चार स्नान गृह तथा दो शौचालयों का निर्माण होना था। शौचालय में सेफ्टी टैंक नहीं बनाया गया तथा स्नान गृह में सोख्ता गड्ढा नहीं बनाया गया है। शासनादेश के अनुसार अंत्येष्टि स्थल से दो सौ मीटर की दूरी तक सीसी रोड का भी निर्माण नहीं कराया गया है। साथ ही लकड़ी रखने के स्थान पर फर्श पक्का नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी पंचायत सचिव राजीव कुमार ने बताया पूरी धनराशि का प्रयोग किया जा चुका है। जबकि निर्माण पूरा नहीं किया गया है। धनराशि का गबन किए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें