भुरिगवां में आबादी की जगह का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी थाना पुलिस भूमि पर कब्जा कराने पहुंच गई। जब पीड़ित ने आईजी आगरा एवं डीआईजी अलीगढ़ के संज्ञान में मामले को डाला तो कब्जा कराना बंद करा दिया।
भुरिगवां में आबादी की भूमि पर चंद्र प्रकाश एवं नौबत राम के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी थाना पुलिस कब्जा कराने की कोशिश में जुटी है। मामला एसडीएम सदर के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस को स्थगन आदेश देते हुए शांति बनाए रखने के आदेश दिए। एडीएम के आदेश के पालन में चार लोगों को शांतिभंग में जेल भेजा गया। विगत दो जुलाई को अचानक जब थाना पुलिस मौजूदगी में नौबतराम अवैध कब्जा करने लगा तो चंद्रप्रकाश ने थाना प्रभारी से कब्जा रोकने की गुहार लगाई। लेकिन एक माननीय का दवाब बता कर असमर्थता जता दी। इस पर पीड़ित आईजी जोन और डीआईजी ने शिकायत कर दी। पुलिस अफसरों के फोन घनघनाते ही थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए और कब्जा कराने पहुंची पुलिस टीम लौटने को मजबूर हो गई। एसओ मिरहची अनूप कुमार भारती ने एक मननीय द्वारा दवाब बनाने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया है।