फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी संस्थान से श्रीलंका के 16 विद्यार्थी देश रवाना, अभी 21 देशों के छात्र रुके

Wed, 29 Apr 2020 07:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय हिंदी संस्थान से बुधवार को श्रीलंका के 16 विद्यार्थी अपने देश के लिए रवाना हो गए। इसमें दो छात्र और 14 छात्राएं थीं। अब संस्थान में 21 देशों के 58 छात्र-छात्राएं रह गए हैं। हाल-फिलहाल में किसी अन्य विद्यार्थी को नहीं जाना है। 
विज्ञापन


संस्थान के मीडिया समन्वयक जोगेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि श्रीलंका के विद्यार्थी सर्वाधिक संख्या में थे। यह बुधवार की सुबह संस्थान से रवाना हुए। मंगलवार को टर्की की एक छात्र ने भी अपने देश के लिए प्रस्थान किया था।

संस्थान से अब तक पौलेंड, दक्षिण कोरिया, जापान, टर्की, थाइलैंड और श्रीलंका को मिलाकर कुल 29 विद्यार्थी अपने देश जा चुके हैं। अब 58 विद्यार्थी और रह गए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय का कहना है कि जो विद्यार्थी रह गए हैं, उनके खाने-पीने के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें