फोटो 4 बेवर बस स्टैंड पर खड़ी खटारा बस। संवाद
बेवर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बेवर डिपो में मौजूद 16 खटारा बसों को जल्द ही नीलाम किया जाएगा। डिपो ने इन बसों की नीलामी और उनके बदले में नई बसें देने के लिए परिवहन निगम को एक प्रस्ताव भेजा है।
बेवर डिपो के बेड़े में कुल 62 बसें हैं जिनमें से 16 बसें 15 लाख किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं और अपनी उपयोगिता खो चुकी हैं। खटारा होने के कारण इन बसों से यात्री सफर करने में कतराते हैं। कई बार ये रास्ते में खराब हो जाती हैं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुरेशचंद्र ने बताया कि इन 16 बसों की नीलामी के लिए परिवहन निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई बसें मिलने के बाद उन्हें अलग-अलग मार्गों पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक और सुगम हो जाएगा। संवाद