फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तय समय में 16 परीक्षा केंद्रों ने नहीं उठाई उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 09 Feb 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज से उत्तर पु​स्तिका लेने पहुंचे ​शिक्षक।
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं उठाने में परीक्षा केंद्रों की लापरवाही सामने आई। 16 केंद्रों ने अंतिम दिन तक उत्तर पुस्तिकाओं का उठान नहीं किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्रों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 59 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 6 फरवरी से शुरू किया गया। केंद्रों को 8 फरवरी तक सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाओं को उठान कर सुरक्षित रखने का समय निर्धारित किया गया, लेकिन अंतिम दिन शनिवार तक 43 केंद्रों से ही स्टाफ उत्तर पुस्तिकाओं को उठाने के लिए पहुंचा। 16 केंद्रों ने उत्तर पुस्तिकाएं नहीं उठाई। इस लापरवाही पर जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने ने नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार तक उत्तर पुस्तिकाओं का उठान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं का उठान नहीं किया है वे सोमवार तक इनका उठान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें