फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रद्धालुओं ने शूकरक्षेत्र की परिक्रमा लगाई

Sun, 09 Feb 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सोरोंजी। जया एकादशी पर श्रद्धालुओं ने शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। शूकर क्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट एवं ब्राह्मण कल्याण सभा की ओर से आयोजित इस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु हरि संकीर्तन और भगवान वराह के जयकारे लगाते हुए पग बढ़ाते चले। सुबह हरि की पौड़ी में गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह का पूजन किया। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा शुरू हुई। हरि की पौड़ी स्थित गंगा की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ते गए। इस दौरान उन्होंने मार्ग में स्थित विभिन्न मंदिरों के समक्ष शीश नवाकर नमन किया। परिक्रमा को भगवान वराह मंदिर आकर विराम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें