फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन की चपेट में आकर राहगीर की मौत, 15 बच्चे घायल

Fri, 16 Nov 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
इसी स्कूल वैन में सवार थे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन की चपेट में आकर राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल वैन भी पलट गई। हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछैना के समीप डीके पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर गुजर रही थी। तभी एक युवक वैन के सामने आ गया। वैन युवक से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं युवक से टकराने के बाद अनियंत्रित स्कूल वैन पलट गई। 

हादसे में वैन में सवार स्कूल के बच्चे राहुल, दिव्या, वंशिका, अजीत, राजा, प्रशांत, रामरुप, आदित्य कुमार, उमा, मोहित, रोहित, लोकेश, भूमि, हर्ष गुप्ता और लालेश निवासी मुबारिकपुर मलावन घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त मालूम पड़ रहा है। जांच कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। 

एआरटीओ प्रशासन खेमचंद्र गौतम ने बताया कि गाड़ी के कागज पूरे हैं लेकिन सिर्फ रंग पीला नहीं है। एआरटीओ प्रवर्तन को चालक का लाइसेंस चेक करने के लिए लिखा गया है। यदि चालक पर लाइसेंस नहीं मिलेगा तो डीआईओएस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें