फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन लेने के बाद आए करंट से दो लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। नए विद्युतीकरण के लिए तैयार हो रही हाईटेंशन लाइन में आए करंट लगने से दो लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। शटडाउन लेने के बाद आए करंट से हुई दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला परसोती के पास नवीन विद्युतीकरण के चलते लाइन तैयार की जा रही है। मिरहची फीडर में आने वाले क्षेत्र को लेकर लाइन तैयार करने के लिए कर्मचारियों ने शटडाउन ले लिया था। इसके बाद खंभे पर चढ़कर लाइनमैन अमित (22) पुत्र नरायन सिंह निवासी नगला भंमा बागवाला और शैलेंद्र उर्फ नन्ने (32) पुत्र राजपाल निवासी गंगनपुर कोतवाली नगर लाइन पर तार जोड़ रहे थे। उसी समय अचानक आए करंट की चपेट में आकर अमित और शैलेंद्र झुलस गए और खंभे से नीचे जा गिरे। जबकि सुनील निवासी विकास नगर और अनुराग निवासी सुल्तानगंज खरेटा शमसाबाद फर्रुखाबाद बाल-बाल बच गए। खंभे से नीचे गिरे दोनो लोगों को साथ के लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसे देख साथ के लोगों ने दोनों के घर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
एटा। मिरहची क्षेत्र में शटडाउन के बाद लाइन में करंट आने से दो लोगों की मौत होने से पहले भी जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगनपुर फीडर के पास ही लाइन ठीक करते वक्त आए करंट से लाइनमैन की खंभे पर ही जलकर मौत, अलीगंज क्षेत्र में लाइन ठीक करते वक्त आए करंट से कर्मचारी की मौत होने के साथ ही अन्य घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन

परिवार की इकलौता सहारा था शैलेंद्र
एटा। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ा गंगनपुर निवासी शैलेंद्र कुमार परिवार का एक मात्र सहारा था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई थे। जिसमें उसके भाई आरवीर की पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके बाद शैलेंद्र पर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह से सदमे में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें