फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर मांगी मनौतियां

विज्ञापन
हरी पदी गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मनौती मांगी। वहीं गरीबों व साधु संतों को दानकर पुण्यलाभ लिया।
विज्ञापन

सोरों हरि की पैड़ी, कछला गंगाघाट, लहरा गंगाघाट, कादरगंज गंगाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही गंगास्नान का सिलसिला शुरू हो गया। घंटे घड़ियालों की ध्वनि के बीच सुबह से ही हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु गंगा स्नान करने लगे। सोमवार सायं तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान कर गंगा दुग्धाभिषेक किया वहीं श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पैरावनी की। तमाम श्रद्धालुओं ने गरीबों और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर भोजन कराया। वस्त्र व अन्य जरूरत के सामान भेंट किए। राजस्थान और मध्य प्रदेश से पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं ने हवन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए और वहीं अपने देवताओं की भी विधिविधान से पूजा अर्चना की। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की।
कई बार बने जाम के हालात
कासगंज। पूर्णिमा गंगास्नान के मौके पर बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से गंगाघाटों पर पहुंचे। गंगास्नान कर श्रद्धालु वापस हो रहे थे। जिसके चलते मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार जाम के हालात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट किया गया डायवर्ट
कासगंज। सोरों से एटा व आगरा जाने वाले वाहनों को अमांपुर रोड से रूट डायवर्ट कर दिया गया। इन वाहनों को अमरपुर घाट होते हुए एटा के लिए निकाला गया। जिससे सर्कुलर रोड पर वाहनों की संख्या कम रही और लोगों का जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें