कासगंज। सोरों क्षेत्र के मानपुर नगरिया के समीप दोपहिया रोड दो बाइकें आमने सामने से टकरा गई। जिससे उन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों पर ट्रिपिल राइडिंग लोग जा रहे थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विपिन(20) पुत्र गजराज निवासी नगला भवानी व उसका भाई अमित एवं सत्येंद्र पुत्र महीपाल दावत खाकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच पंकज माहेश्वरी पुत्र दिनेश माहेश्वरी निवासी मानपुर नगरिया सामने से बाइक लेकर आया। उसकी बाइक पर गोल्डी पुत्र सुरेश निवासी न्यौली एवं अमरदीप पुत्र राजेंद्र निवासी भड़पुरा सोरों सवार थे। दोनों बाइकों में जबरदस्त भिड़त हुई। हादसे में विपिन व पंकज की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्प्ताल पहुंचाया। डॉक्टर ने विपिन व पंकज को मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र, गोल्डी एवं अमरदीप की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन मृतकों के शव देखकर चीत्कार कर उठे। दोनों ही बाइकों पर सवार ट्रिपिल राइडिंग कर रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।