फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर विवाहिता की हत्या, परिजन फरार

विज्ञापन
death
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ा में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति सहित सभी ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव कुढा निवासी कल्पना (23) की शादी चार साल पहले थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला चमन निवासी अक्षय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन महिला से दहेज में बाइक की मांग कर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने कल्पना की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता श्यामलाल ने थाना जसरथपुर में पति अक्षय सहित नौ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हैंगिंग से हुई मौत
एटा। पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर कल्पना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव का पोस्टमार्टम करते हुए चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत फांसी पर लटकने से हुई थी। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि आखिरकार महिला ने फांसी खुद लगाई थी या फिर उसे फंदे पर लटकाया गया था। इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें