वृंदावन (मथुरा)। नगर के जलनिगम द्वारा घरों के सीवर कनेक्शन लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। कनेक्शन करने के लिए तोड़े गए मार्गों की मरम्मत नहीं की गई। इस संबंध में ब्राह्मण सेवा संघ ने अपर नगर आयुक्त को शिकायती पत्र लिखा है।
ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष पं. चन्द्रलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व में डाली गई सीवर लाइन टेस्टिंग के बगैर जलनिगम द्वारा घरों से जोड़ी जा रही है। जिससे घरों में सीवर के पानी की दुर्गंध आ रही है। इससे संक्रमित बीमारी फैलाने का खतरा बना हुआ है। पं. जगदीश नीलम ने कहा कि घरों के सीवर कनेक्शन के लिए मार्ग तोड़ दिए हैं।
कनेक्शन करने के बाद मार्गों की मरम्मत नहीं की जा रही है। जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नगर में व्याप्त गंदगी, क्षतिग्रस्त मार्ग, आए दिन लगने वाले जाम के निदान की मांग की है।
श्किायत करने वालों में आचार्य आनंदवल्लभ गोस्वामी, जगदीश नीलम, सत्यभान शर्मा, पं.बनवारी लाल गौड़, पं. उदयन शर्मा, श्यामसुंदर उपाध्याय, गंगाधर पाठक, प्रियाशरण भक्तमाली, रामजीवन शर्मा, विमल चैतन्य, जानकीशरण, महेश भारद्वाज, तपेश पाठक, कृष्णचंद्र गौतम, सुरेशचंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।