फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद चीनी मिल ने किया दो करोड़ के बकाये का भुगतान

विज्ञापन
मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। नए पेराई सत्र में गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान करने में चीनी मिल ढिलाई बरत रही है। इस पर गन्ना विभाग चीनी मिल को फिर नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद मिल प्रशासन में खलबली मच गई। मिल ने गन्ना किसानों के बकाए में से दो करोड़ रुपये का और भुगतान किया है।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल में गन्ना किसानों के वर्षों पुराने बकाये का भुगतान तो साफ्ट लोन योजना के तहत कर दिया गया लेकिन नए पेराई सत्र में चीनी मिल द्वारा खरीदे गए गन्ने की एवज 45.55 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। न्यौली चीनी मिल कभी एक करोड़ कभी 50 लाख रुपयों का भुगतान किसानों के खातों में भेज देती है और सफाई देती है कि बिक्री की गई चीनी के एवज में धीरे धीरे भुगतान मिल रहा है। व्यापारियों से भुगतान मिलते ही किसानों के खातों में भुगतान की धनराशि भेजी जा रही है। भुगतान की धीमी गति पर गन्ना विभाग सख्त हो गया। गन्ना विभाग ने बार बार चीनी मिल को नोटिस दिए। विगत सप्ताह कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो चीनी मिल ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में से दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। मिल ने दावा किया है कि शीघ्र ही भुगतान की धनराशि गन्ना किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।
एक नजर-
- 45.55 करोड़ का भुगतान गन्ना खरीदा था मिल ने
- 16 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया नए सत्र में
- 15.65 करोड़ रुपये का अब तक भुगतान कर सकी है मिल
- 29.09 करोड रुपये अभी गन्ना किसानों का भुगतान बकाया
न्यौली चीनी मिल पर भुगतान के लिए दबाव बनाए हुए हैं। बार बार नोटिस दिए जा रहे हैं। मिल प्रशासन ने बताया कि दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है, शीघ्र ही और भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
चीनी बिक्री के एवज में जैसे जैसे धनराशि मिल रही है, गन्ना किसानों के खातों में बकाया भुगतान किया जा रहा है। अभी व्यापारियों से भुगतान आना शेष है। धनराशि मिलते ही किसानों का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, महाप्रबंधक न्यौली चीनी मिल।ह्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें