फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि घोटाला: पुलिस ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय-बैनामा धारकों से मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की जमीन से छह लोगों ने हटाया कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर किए गए भूमि घोटाले की जांच आगे बढ़ रही है। प्रशासनिक जांच में अब तक भू माफिया के अलावा अन्य जालसाल चिह्नित किए जा रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय और बैनामा धारकों से संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। कई बैनामा धारकों ने प्रतियां पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर जालसाजी से भू-मफिया दीनदयाल ने कब्जा कर लिया। इसके बाद संपत्ति को भूखंड बनाकर कई लोगों को बैनामा कर दिए। भू-माफिया ने रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर, चकबंदी कार्यालय एवं साथी जालसाजों की मिलीभगत से तमाम लोगों को फर्जी बैनामा कर दिए। मामले में एसडीएम ललित कुमार ने बैनामा धारकों एवं जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच तहसीलदार कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी जांच आगे बढ़ा दी है। सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने कासगंज तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से खसरा खतौनी मांगे हैं। वहीं भूमि घोटाले के आरोपी बैनामा धारकों से भी बैनामा की प्रतियां संकलित की है। पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए बैनामा धारकों और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया माना है कि बैनामा धारकों के साथ भू माफिया ने जालसाजी की। इसलिए बैनामा धारकों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले पुलिस जांच पूरी करने में जुटी है।
एटा चकबंदी कार्यालय को भी भेजा पत्र
कासगंज। सरकारी संपत्ति में जालसाजी का मामला 1987 का है। उस समय चकबंदी कार्यालय एटा था। एटा चकबंदी अधिकारी ने पूर्व में चकबंदी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एटा के निबंधन कार्यालय से दस्तावेज मांगे हैं और मुकदमे की प्रति भी जांच में शामिल की हैं।
विज्ञापन

आंकडे की नजर से-
- 47 संपत्तियों से अब तक हटाए गए अवैध कब्जे
- 40 जालसाजों के खिलाफ अब तक दर्ज हुए हैं मुकद्दमें
- 200 से अधिक संपित्तयों पर अवैध कब्जे के मामले आए सामने
मामले की जांच चल रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, एटा चकबंदी कार्यालय से दस्तावेज मांगे हैं। बैनामा धारकों से बैनामे की प्रतियां जुटाई हैं। गवाहों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें