फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र तेजी पकड़ेगा तीर्थनगरी के सुंदरीकरण का काम

विज्ञापन
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने सोमवार को लखनऊ में पर्यटन मंत्री रीता बहुुगुुणा जोशी से मुुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन मंत्री को सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए गंगाजली और माता गंगा का चित्र भेंट किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने लंबित पर्यटन विकास की फाइल को शीघ्र मंजूरी प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुुनावों के लिए आचार संहिता लगने से एक दिन पूर्व पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी ने सोरों हरिपदी के सुंदरीकरण के लिए 16 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी प्रदान की थी। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण पर्यटन मंत्री की मंजूरी नहीं मिल सकी। गतवर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा आगमन के दौरान तीथनगरी सोरों के विकास के लिए डीएम को डीपीआर बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके अंतर्गत लखनऊ की एमान आर्किटेक्ट ने तीर्थ के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी, जो डीएम की संस्तुुति के बाद पर्यटन विभाग भेज दी गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सोरों के सुंदरीकरण के लिए अब प्रदेश सरकार से दो टुकड़ों में बजट मिलेगा। पहली किस्त में शीघ्र 16 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके साथ ही तीर्थनगरी के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें