फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंचीं नायब तहसीलदार से डीलर ने की अभद्रता

विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, लोगों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम क्यामपुर बहेड़िया में शिकायत पर जांच करने पहुंचीं नायब तहसीलदार से डीलर और उसके साथियों ने अभद्रता कर दी। नायब तहसीलदार ने डीलर सहित चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राशन डीलर मदनलाल खाद्यान का वितरण सही ढंग से नहीं करता है। ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत जिला प्रशासन से की तो जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी को मामले की जांच सौंपी। नायब तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम के साथ मंगलवार को मामले की जांच करने पहुंची। इस दौरान डीलर मदनलाल और उसके तीन अन्य साथियों ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच नहीं करने दी और कहासुनी करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने नायब तहसीलदार के साथ गालीगलौज करते हुए अभद्र व्यवहार भी नायब तहसीलदार ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें