फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा फिर 44 डिग्री पर पहुंचा, ढहा रहा सितम

विज्ञापन
एक तो पारा 44 के पार, दूसरा बिजली कर रही परेशान - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में आई नर्मी बस चंद रोज की ही थी। एक बार फिर सूरज ने अपना रौद्र रूप धारण किया तो हर कोई परेशान हो उठा। आसमान से बरसती आग लोगों को झुलसाती रही। दिन भर परेशान लोग राहत पाने की बेकार कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। गर्मी का सितम तो मई से ही जारी थी। लेकिन छह जून को आई आंधी और बारिश ने मौसम के तेवर ढीले कर दिए थे। अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री के आसपास आ गया था तो वहीं मौसम में भी ठंडक आ गई थी।
विज्ञापन


एक बार फिर मौसम का सितम शुरू हो गया है। तामपान सीधे 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को गर्मी इतनी तेज थी कि एक पल भी खुले आसमान के नीचे रहना मुश्किल हो रहा था। गर्मी से राहत पाने के लिए कोई आईसक्रीम तो कोई कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेते नजर आया। दो दिन पहले आई आंधी में कई गांवों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई थी, जो अब तक सही नहीं हो सकी है। ऐसे में दर्जनों गांवों में बिजली नहीं आ रही है। गर्मी में बिजली न आने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें