फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखा-गोहाटी एक्सप्रेस का एसी फेल, रेलयात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर जीआरपी को एसी फेल होने की शिकायत करते रेलयात्री - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। भीषण गर्मी के बीच ओखा-गोहाटी एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। रेलयात्रियों की शिकायत के बावजूद टूंडला रेलवे स्टेशन पर तकनीशियन के न पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


ओखा से चलकर गोहाटी जा रही 15635 ओखा-गोहाटी एक्सप्रेस में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से चली तो अचानक वातानुकूलित कोच बी-1 का एसी खराब हो गया। रेलयात्रियों ने कोच में गर्मी होते ही टीटीई गजाधर प्रसाद को एसी बंद होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ट्विट करके रेल मंत्रालय सहित आलाधिकारियों को भी जानकारी दी।

ट्र्ेन शाम करीब चार बजे टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची तो यहां मैसेज देने के बावजूद कोई भी तकनीशियन कोच में बंद पड़े एसी सही करने नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए रेल यात्रियों ने ट्र्ेन से उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। कोच कंडक्टर ने रेलयात्रियों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर कोई अधिकारी तो नहीं पहुंचा, किंतु जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंच गया। रेलयात्रियों की शिकायत उन्होंने शिकायत पुस्तिका में दर्ज कर कानपुर में एसी सही कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें