फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धाम यात्रा पर निकले पांच श्रद्धालु गुप्त काशी में फंसे

विज्ञापन
दो धाम यात्रा पर निकले पांच श्रद्धालु गुप्त काशी में फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली। दो धाम यात्रा के लिए ऑन लाइन बुकिंग कराने के बाद यात्रा पर निकले एक परिवार के पांच श्रद्धालु गुप्त काशी में फंस गए है। पीड़ित परिवार ने धन अदा करने के बाद भी सुविधा न देने पर कंपनी के खिलाफ गुप्त काशी थाने में मामला दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन

एडवोकेट रोहित चतुर्वेदी ने निवासी पटियाली ने अपने माता-पिता सहित पांच लोगों के लिए बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने के लिए उत्तराखंड की एक्सप्लोर कंपनी के माध्यम से अपनी आनलाइन बुकिंग कराई। कंपनी ने यात्रा के लिए हैलीकाप्टर, होटल आदि में ठहरने की सुविधा के लिए 1.10 लाख रुपये का पैकेज दिया। इसके लिए कंपनी को 79 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। निर्धारित तिथि के अनुसार परिवार जाने के लिए निकल पड़ा, लेकिन कंपनी की ओर से न होटल की व्यवस्था की गई और न ही हैलीकाप्टर की टिकट की। गुप्तकाशी रुद्रप्रयाग पहुंचकर परिवार ने कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी ने 80 हजार रुपये गुप्त काशी के एजेंट को अदा करने के लिए कहा। ताकि ब्लैक में सुविधा उपलब्ध कराई जा सके, लेकिन निर्धारित स्थल पर कोई एजेंट नहीं मिला। फोन पर संपर्क करने पर अपने घर तक सुरक्षित न पहुंच सकने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने गुप्त काशी पुलिस से संपर्क कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें