फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रही वृद्धा की साड़ी से गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। राया के गांव नुनेरा में शुक्रवार की देररात घर में सो रही वृद्धा की उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह बेटा जगाने आया तो देखा मां चारपाई पर मृत पड़ी थी। गले पर साड़ी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चार के खिलाफ गला दबाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना राया के गांव नुनेरा निवासी रूपवती (58) पत्नी हरीशचंद्र बड़े बेटे वीरो के मकान में नीचे सो रही थीं, जबकि बड़ा बेटा छत और छोटा बेटा निहाल सिंह पास के मकान में परिवार संग सो रहा था। शनिवार की सुबह चार बजे वीरो मां रूपवती को जगाने आया तो वह नहीं उठीं। इसके बाद वह अपने चचेरे भाई की पत्नी मीना का बुला लाया। उसने आकर देखा तो वृद्धा मर चुकी थी। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।

मृतका के बेटे वीरो की तहरीर पर रतन सिंह, राजकुमार, हरवीर और कान्हा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गला घोंटकर हत्या की गई है। तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बावजूद जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


वृद्धा का गला घोंटा गया, पर नहीं आई आवाज

जिस प्रकार साड़ी का फंदा बनाकर गला घोंटा गया, उससे यह साफ हो रहा है कि हत्या करने वाला कोई बहुत ही करीबी हैं। घर में चारपाई पर सो रही वृद्धा का साड़ी से गला घोंटा गया, छत पर सो रहे बड़े बेटे वीरो और पास के मकान में सो रहे छोटे बेटे निहाल सिंह को भनक भी नहीं लगी।

गला घोंटते में महिला चीखीं जरूर होगी। ऐसे कई सवाल पुलिस को खोजने हैं। आखिर हत्या वास्तव में नामजद हुए लोगों ने की या फिर इस हत्याकांड के पीछे कोई और है। अब देखना यह है पुलिस कबतक इस हत्याकांड से पर्दा हटा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें