फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक से राजधानी की सफर के लिए नहीं है बेवर डिपो में बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ हो या फिर औद्योगिक शहर कानपुर बेवर डिपो इन दो महानगरों के लिए बस संचालन नहीं करता है। ऐसा एक-दो साल से नहीं बल्कि दस साल से होता आ रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


बेवर डिपो की अधिकतर बसें दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं। इसके बाद आगरा और फिर इटावा-फर्रुखाबाद रूट पर बसों का संचालन किया जाता है। बेवर डिपो से एक भी बस का संचालन कानपुर-लखनऊ रूट पर नहीं किया जाता है। जबकि देश की राजधानी लखनऊ और कानपुर के लिए बड़ी संख्या में लोग बेवर से आवागमन करते हैं। पिछले दस वर्षों में लखनऊ रूट पर बस का संचालन करने की मांग कई बार उठी, लेकिन हर बार अफसरों ने इसे अनदेखा कर दिया।

लखनऊ और कानपुर जाने के लिए यात्रियों को दूसरे डिपो की बेवर होकर गुजरने वाली बसों का सहारा लेना पड़ता है। या फिर यात्रियों को इटावा जाकर ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवर डिपो में बसों की स्थिति
बेवर डिपो में कुल बसें 58
दिल्ली रूट पर संचालित बसें 30
आगरा रूट पर संचालित बसें 18
इटावा-फर्रुखाबाद रूट पर संचालित बसें 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें