फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीं और 11वीं के छूटे छात्रों को आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते शिक्षा सत्र में पंजीकरण से छूटे छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्हें आज ही डीआईओएस कार्यालय में विवरण उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षा सत्र 2018-19 में यदि लिपिकीय त्रुटि व अन्य किसी कारण से कक्षा नौ व 11 में कोई छात्र या छात्रा ऐसी रह गई हो।

जिसका अग्रिम पंजीकरण नहीं हो सका है तो ऐसे छात्र-छात्राओं को 2020 बोर्ड परीक्षा के लिए एक मौका दिया जा रहा है। सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके यहां शिक्षा सत्र 2018-19 नवीं व 11वीं का कोई छात्र या छात्रा अग्रिम पंजीकरण के लिए शेष रह गया है तो हर हाल में आठ जून तक उसका विवरण उनके कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्यों को छूटे छात्र-छात्राओं का नवीं व 11वीं का पंजीकरण विवरण देने के साथ लिखित में कारण भी बताना होगा कि आखिर किस कारणवश इनका पंजीकरण नहीं हो सका। शिक्षासत्र 2018-19 में कक्षा नौ और 11 के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण कराए गए थे। इस दौरान सर्वर डाउन रहा। इसके चलते कुछ छात्र-छात्राओं के पंजीकरण अपलोड नहीं हो सके थे। इसकी शिकायत सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद व मुख्यमंत्री से की गई थी। इसके बाद छात्रहित को देखते हुए यह मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें