फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रिमा सिंह ने ताइक्वांडो प्रशिक्षण में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
ताइक्वांडो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर स्थित मैनपुरी पब्लिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय ताइक्वांडो मार्शल आर्ट समरकैंप का समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र जारी किए गए। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को जीवन की रक्षा के लिए अनेक जानकारियां प्रदान की गई। प्रशिक्षण शिविर में जैक एन जिल की छात्रा अग्रिमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक योगेश कुमार माथुर की देखरेख में आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर में 15 दिन तक प्रतिभागियों को जीवन रक्षा की अनेक कलाओं की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जैकएनजिल की राज शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, यश सिसोदिया तीसरे स्थान पर रहे।

वैष्णवी शिकरवार को वेस्ट प्रशिक्षणार्थी घोषित करते हुए पुरस्कार दिया गया। अनुष्का शाक्य को गोलड माइंड ताइक्वाडो एकेडमी की तरफ से बेस्ट प्रशिक्षणार्थी घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरुण मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिराज, पल्लवी, आयुष्मान, आराध्या मिश्रा, आदित्य चौहान, श्रेया, आशु, तांशु, प्रकृति, दिव्या, मंगलम, आध्या सक्सेना, आशमी अरोरा, केपी सिंह, अभिषेक प्रजापति, दीपा सिसोदिया, पूनम चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें