फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी से बढ़ता है लोड, होते हैं फाल्ट

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में हो रही बिजली चोरी से बढ़ रहे लोड की बजह से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। जिले में रोजाना लगभग 1.4 मिलियन यूनिट बिजली चोरी हो रही है। रोजाना 70 मिलियन यूनिट की मांग के सापेक्ष जिले को 70 मिलियन यूनिट बिजली मिल रही है। बिजली चोरी होने से भीषण गर्मी में औसतन चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है। फाल्ट सही करने के नाम पर घंटों तक होने वाली कटौती लोगों को अब रुलाने लगी है। जिले में बिजली आपूर्ति सुधर नहीं रही है।
विज्ञापन


निर्बाध आपूर्ति देने के विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गर्मी में बिजली की बढ़ रही मांग के कारण भी फाल्ट लगातार बढ़ रहे हैं। बिजली की अघोषित और अनियमित कटौती से बिजली आधारित उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की कटौती से पेयजल समस्या भी गहरा जाती है। दिन में फाल्ट सही करने के नाम पर तीन से चार घंटे की बिजली कटौती होना आम बात हो गई है। रात में होने वाले फाल्ट को सही करने के लिए पूरी रात बिजली गायब रहती है। भीषण गर्मी में हो रही बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

बिजली चोरी रोकने के लिए कराई गई अंडर ग्राउंड केबलिंग अब मुसीबत बनती जा रही है। अंडर ग्राउंड फाल्ट तलाश करने मेें कर्मचारियों को आमतौर पर एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है। फाल्ट सही करने के बाद आपूर्ति सुचारु करने में तीन से चार घंटे तक का समय लगता है। इस बीच बिजली कटौती जारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें